Sunday, 26 June 2022

तीन गाड़ियों की भिड़ंत में दो बच्चों सहित नौ लोग घायल।

मेरठ 25 जून (CY न्यूज) थाना कंकरखेड़ा हाईवे-58 पर शुक्रवार आधी रात को तीन गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। जिसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे, एक महिला समेत बाकी पुरुष शामिल है। कंकरखेड़ा थाने की पुलिस और सिवाया टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों का पास के अस्पताल में उपचार कराया गया। घायल होने के बावजूद तीनों कार सवार एक दूसरे पर टक्कर मारने का आरोप लगा रहे थे। तीनों ही कार के चालक और पुरुष नशे में बताए जा रहे। पुलिस के मुताबिक यूरोपियन स्टेट कालोनी निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ आई-20 कार में सवार होकर कंकरखेड़ा हाईवे स्थित बिगीज़ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। बिगीज रेस्टोरेंट के बाहर पल्लवपुरम निवासी युवक अपने दोस्त के साथ हुंडई की वरना कार में बैठा हुआ था। इसी बीच हरियाणा रजिस्ट्रेशन नंबर की क्रेटा गाड़ी दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में आई और हाईवे के बिल्कुल किनारे खड़ी दोनों कारों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार के अंदर और बाहर खड़े लोग दूर जा गिरे। क्रेटा कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। क्रेटा कार में सवार तीन युवक भी घायल हो गए। साथ ही आई-20 कार और वरना कार में सवार लोग भी घायल हो गए। जोरदार हादसे के बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारी और आसपास खड़े लोग भी मौके पर दौड़े। घायलों को कार के अंदर से बाहर निकाला। बताया जाता है कि तीनों कार सवार लोगों ने शराब के नशे में थे। सूचना पर थाना पुलिस और टोल प्लाजा की एंबुलेंस कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...