Tuesday, 28 June 2022

पिंजौरा गौशाला मवाना का किया निरीक्षण।

 


मेरठ 27 जून (CY न्यूज) पिंजौरा गौशाला मवाना मे एस.डी.एम मवाना अखिलेश यादव के साथ गौ सेवा संस्थानो (राष्ट्रीय गौ सेवा संघ, गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति, गौ रक्षा दल, गौ रक्षा सेवा समिति, हिन्दू सेना रक्षा दल) ने गौशाला का निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य रूप से चौधरी नरेश पाल, सुशील वर्मा, सचिन शर्मा, तानिया वर्मा, नितिन बालियान, विकास तोमर, केशव कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। जिसमें सूखा भूसा एवं गर्मी से बचाव के लिए टीन शेड तक नहीं था। एस.डी.एम साहब ने जल्द से जल्द व्यवस्थाएं ठीक करने का आश्वासन दिया है साथ ही साथ एक गौ माता मरी हुई मिली जिस पर गौ सेवकों ने जमकर आक्रोश दिखाया और तुरंत के तुरंत गौ माता का अंतिम संस्कार करवाया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...