Thursday, 14 July 2022

जनपद में 16 जुलाई से दस्तक अभियान, खोजे जाएंगे टी.बी मरीज।

संभावित मरीजों की पहचान कर विभाग करेगा टी.बी की जांच।

मेरठ 13 जुलाई (CY न्यूज) जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 16 जुलाई से दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें टी.बी मरीजों को खोजा जाएगा। आशा, ए.एन.एम व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर टी.बी मरीजों की पहचान और उनकी स्क्रीनिंग करेंगी। इस दौरान संभावित मरीजों की टी.बी जांच करवाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन ने बताया प्रदेश में दस्तक अभियान 16 से 31 जुलाई तक चलेगा। हाई रिस्क क्षेत्रों में दस्तक अभियान के दौरान टीमों के द्वारा किए गए घर-घर सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित क्षेत्रों में फॉगिंग की जाएगी। इसमें मेडिकल टीमें घर-घर जाकर संक्रामक रोगों से ग्रस्त मरीजों की पहचान करेंगी। इस टीम में आशा कार्यकर्ता के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहेंगे। टीम की मदद से रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा दी जाएगी और जरूरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। अगर सर्वे के दौरान ऐसे मरीज मिलते हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा अभियान में कुपोषित बच्चों की जानकारी जुटाने का निर्देश भी दिया गया है। दस्तक अभियान के तहत टी.बी के लक्षण वाले मरीजों को खोज कर उनकी जांच कराई जाएगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डा.गुलशन राय ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी संभावित मरीज जिसे दो हफ्ते से लगातार खांसी आ रही हो, बुखार आता हो, पसीना लगातार आता है, बलगम में खून आता हो या लगातार वजन घटने के लक्षण दिखाई दें तो ऐसे व्यक्ति को तत्काल जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र पर जांच के लिये रेफर किया जाए। क्षय रोग विभाग की जिला समन्वयक नेहा सक्सेना ने बताया-अगर किसी भी प्राइवेट एम.बी.बी.एस चिकित्सक के यहां पर किसी मरीज में क्षय रोग की पुष्टि होती है और वह उस मरीज को क्षय रोग विभाग में पंजीकृत कराता है तो उस चिकित्सक को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिये जायेंगे। पी.पी.एम शबाना बेगम ने बताया अभियान में 2022 आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। जो संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ टी.बी मरीजों की तलाश करेंगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...