विशेष संप्रदाय के तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया।
मेरठ 03 जुलाई (CY न्यूज) अपह्रत एलएलबी के छात्र की हत्या कर लिसाड़ी गेट स्थित पिलोखड़ी पुल के पास नाले में शव को फेंक दिया था। पुलिस ने विशेष संप्रदाय के तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि एल.एल.बी का छात्र आरोपियों को अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था। जागृति विहार सेक्टर-6 में अनिल रस्तोगी का परिवार रहता है। उनका बेटा यश एल.एल.बी कर रहा था। पार्ट टाइम कुछ व्यापारियों का अकाउंट भी देखता था। परिजनों के अनुसार, 26 जून की शाम चार बजे यश स्कूटी लेकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। परिवार के लोगों की सूचना पर मेडिकल पुलिस ने यश की तलाश शुरू कर दी। एस.पी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि काल डिटेल 250 सी.सी.टी.वी फुटेल के आधार पर पुलिस ने अलीशान, सलमान निवासीगण अहमद नगर और शावेज निवासी इमलियान कोतवाली को पकड़ लिया था। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया कि यश इंटरनेट साइट से वीडियो चुराकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। सावेज से 40 हजार की रकम वसूल चुका है। रकम वापस लेने के लिए ही यश को पिलोखड़ी चौकी एरिया में बुलाया था। जहां पर विवाद होने के बाद यश के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस के मुताबिक अलीशान और शावेज ने हत्या की थी और सलमान शव को ठिकाने लगाने में साथ था।

No comments:
Post a Comment