मेरठ 03 जुलाई (CY न्यूज) रोमांच को जुनून बनाने और देश के विज्ञानियों से नई पीढ़ी को रूबरू होने का अवसर परिषदीय विद्यालयों में बनाए जा रहे आधारशिला लैब के जरिए मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों को परिषदीय शिक्षा में लागू करने के लिए विद्यालयों में अंतरिक्ष, गणित, विज्ञान और तकनीक से सुसज्जित ‘आधारशिला’ नामक लैब बनाई जा रही है। मेरठ के दो स्कूलों, उच्च प्राथमिक विद्यालय पठानपुरा और मोहिउद्दीनपुर में यह लैब बन चुकी है और तीसरी लैब इंचौली में बन रही है। इनमें लर्निंग बाई डूइंग की तर्ज पर बच्चों को कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, न्यूटन के नियम, बुलेट ट्रेन की संकल्पना, ग्रहों का घूमना और टेलिस्कोप से ब्रम्हांड की सैर करने का मौका मिल रहा है। सोलर सिस्टम यानी सौर प्रणाली, रात और दिन की प्रक्रिया, फिजिक्स में लाइट, लेंस और साउंड, केमिस्ट्री में तापमान मापने से लेकर बैट्री की संकल्पना, बायोलाजी में मानव शरीर व सेल, गणित में अबेकस, तकनीक में सेंसर और व्यक्तित्व व करियर विकास की दिशा में प्रशिक्षण के साथ ही देश के शीर्ष शोध संस्थानों और इसरो के विज्ञानियों से रूबरू होने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। आधारशिला लैब के जरिए ग्रामीण बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों व गांव के लोगों को भी नवाचार तकनीक और विज्ञान से जोड़ने की मुहिम मेरठ में शुरू की गई है। कक्षा छह से 12वीं तक पढ़ाए जाने वाले विज्ञान का प्रैक्टिकल कराना और बड़ों को जीवन के हर कार्य में विज्ञान और गणित के महत्व को समझाया जाएगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय पठानपुरा में कक्षा सातवीं की छात्रा खुशी व सिमरन तेजी से उपकरणों का प्रयोग खुद सीख कर अन्य छात्र-छात्राओं को भी सिखा रही हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार के अनुसार स्कूली बच्चों के साथ ही आस-पास के क्षेत्र से पब्लिक स्कूलों के बच्चे, शिक्षक, अभिभावक भी लैब देखने आ रहे हैं और बच्चों को वैज्ञानिक बनने को प्रेरित कर रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ शशांक चौधरी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर हर ब्लॉक के एक स्कूल और भविष्य में जिले के सभी 92 न्याय पंचायतों के एक-एक स्कूल में आधारशिला लैब बनाने की योजना है। इसके साथ ही देश के तमाम शोध संस्थानों, इसरो के विज्ञानियों को लैब से जोड़कर गांव-गांव के बच्चों को रूबरू होने का मौका देने की योजना है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment