Sunday, 31 July 2022

शक्ति क्लब ने धूमधाम से मनायी हरियाली तीज।

मेरठ 31 जुलाई (CY न्यूज) पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि.के अन्तर्गत हाईडिल आफिसर्स महिला क्लब, विक्टोरिया पार्क, द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में शक्ति क्लब परिसर मेरठ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने अत्यन्त उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नीरू गुप्ता एवं रीता सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। उसके बाद गणेश वंदना से शुभारम्भ किया गया मंच का संचालन अंजू राणा, पुष्पा सिंह रश्मि सिंह एवं अलका ने संभाला। महिलाओं ने भजन व सावन के गीत गाकर माहौल को सावन के अनुरूप बनाकर समॉ बाधा। डांस में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा भी अपनी नृत्य प्रस्तुित प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महिलाओं ने तम्बोला खेला। बीच-बीच में सरप्राइज गेम खिलवाये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरू गुप्ता एवं रीता सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...