Monday, 18 July 2022

जिलाधिकारी व एस.एस.पी ने किया रजवाहा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

                               

मेरठ 18 जुलाई (CY न्यूज) कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं एस.एस.पी रोहित सिंह सजवान ने संबंधित अधिकारियों के साथ पल्लवपुरम रूडकी मार्ग तथा सलावा राधना रजवाहा कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डयूटी पर संबंधित कर्मचारी उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, रेलिंग, बैरिकेडिंग, विद्युत व्यवस्था आदि व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...