पीड़िता ने एस.एस.पी के यहाँ लगाई सुरक्षा की गुहार।
मेरठ/सरधना 18 जुलाई (CY न्यूज) प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के परिजन बने जान के दुश्मन पीड़िता ने एस.एस.पी के यहाँ प्रार्थना पत्र देकर अपनी व ससुराल वालों की सुरक्षा की गुहार लगायी है। सरधना के मोहल्ला सांसीपुरा कॉलोनी की रहने वाली शिवानी पुत्री गंगाराम ने एस.एस.पी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मोहल्ले के ही एक लड़के राजेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल से प्रेम करती थी जिससे उसने अपनी मर्जी से शादी की है। मेरे प्रेम विवाह करने से मेरे माता पिता व भाई नाराज है। जो उसे व उसकी ससुराल वालो को जान से मारने की धमकी दे रहे है। शिवानी का आरोप है कि दो दिन पूर्व उसके माता, पिता, भाई ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके पति के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके ससुर चन्द्रपाल के साथ मारपीट कर घायल कर दिया है। इस संबंध में सरधना पुलिस को तहरीर दी गयी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद है। सरधना पुलिस की लापरवाही को देख पीड़िता एस.एस.पी के यहाँ पहुंची और आपबीती सुनाते हुए उक्त आरोपियों से जान का खतरा बताया। पीड़िता शिवानी ने मामले की जाँच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ सुरक्षा की भी गुहार लगायी है।

No comments:
Post a Comment