Sunday, 10 July 2022

कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा हुई ईद की नमाज।

मुल्क की अमन और तरक्की के उठे हजारों हाथ।

शहर की मस्जिदों में पढ़ी नमाज, शरारती तत्वों से निपटने के लिये आसमान से होती रही निगरानी।

मेरठ 10 जुलाई (CY न्यूज) रविवार को दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर ईद की नमाज कड़ी सुरक्षा में अदा की गयी। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। आसमान से शरारती तत्वों पर निगरानी से ड्रोन से नजर रखी गयी। नमाज के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण भी फोर्स के साथ मौजूद रहे। दिल्ली  रोड स्थित शाही ईदगाह पर ईद की नमाज को देखते हुए देर रात से तैयारी की जाती रही। तड़के पांच बजे ही पुलिस बल को शाही ईदगाह के आसपास तैनात कर दिया। एस.पी सिटी विनीत भटनागर स्वयं सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटे दिखाई दिए। सुबह से ही शाही ईदगाह पर अकीदतमंद का पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया। सात बजे तक अंकीदमंदों की भीड से इबादतगाह भी छोटे पड़ते नजर आए। साढ़े सात बजे तक पूरा शाही ईदगाह अकीदतमंदों से भर गया। शहर काजी प्रोफेसर जैनुस साजिददीन ने नमाज अदा करायी। इस दौरान उन्होंने कहा कि की हमें आपसी सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी हमें खुदा के लिये सब कुछ कुर्बान करने का जज्बा देती है। उन्होंने कहा ईद पर ईदगाह में नमाज का बहुत सबाब है। इससे पूर्व कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने तकरीर पेश की। उन्होंने कहा बच्चों को अच्छी तालीम देकर अच्छे ओहदे पर पहुंचाए। तभी देश तरक्की करेंगा।

देश की तरक्की के लिये मुसलमानों ने बहाया खून:

शहर काजी प्रोफेसर जैनुस साजिददीन ने कहा भारत एक लोकतांत्रिक देश है। देश से अंग्रेजों को भगाने के लिये और मुल्क की तरक्की करने के लिए मुसलमानों ने अपना खून बहाया है। उन्होंने कहा कि संविधान में हर धर्म के लोगों को बराबर के अधिकार दिए गये है। लेकिन वर्तमान परिस्थिति में संविधान को नजरअंदाज किया जा रहा है। मुल्क में अमन और भााईचारा होगा तो मुल्क तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि कौम की तरक्की के लिये इल्म  और कारोबार जरूरी है। हमें कंपनियां बना कर नियमानुसार व्यापार करना चाहिए। 

नमाज के कारण दिल्ली रोड का ट्रैफिक का रहा डायवर्सन:

शाही ईदगाह पर नमाज को देखते हुए एस.पी ट्रैफिक के निर्देश पर दिल्ली रोड का ट्रैफिक का रूट डायवर्जन कर दिया। नमाज अदा होने के बाद दिल्ली रोड पर दो घंटे के बाद यातायात का आवागमन आरंभ हुआ।

ड्रोन से होती रही निगहबाजी:

रविवार को शाही ईदगाह पर नमाज को देखते हुए देर रात से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने आरंभ कर दी गयी थी। सुबह होते ही आसमान में ड्रोन उड़ने आरंभ हो गये। नमाज अदा होने तक शरारती तत्वों को कैमरे में कैद करने के लिये निगहबाजी होती रही। शांति पूर्वक नमाज अदा होने से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी शहर की अन्य मस्जिद पर भी नमाज अदा की गयी।

सिनेमा हॉल ,पार्क में रही भीड:

ईद पर नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को ईद की बधाई देने के बाद बच्चों व युवाओं ने सिनेमा हाल, पार्क की ओर रुख किया। इस दौरान पी.वी.एस मॉल, शॉप्रिक्स माल व सिनेमा हाल व पार्कों में युवाओं की भीड़ रही।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...