मेरठ 30 जून (CY न्यूज) ग्लोबल सोशल कनेक्ट द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत मेरठ छावनी क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। छावनी परिषद मेरठ कैंट के कर्मचारियों ने गड्ढे कराने व पानी की उपलब्धता कराने में अपना सहयोग दिया। ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्षा ऋचा सिंह ने वहां गुजर रहे लोगों से अपील की कि वह अपने घरों के आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वातावरण मिल सके। इस मौके पर ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्षा ऋचा सिंह, विपुल सिंघल, उदित चौधरी, नवीन अग्रवाल, कुशाग्र, रुद्राक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment