Thursday, 25 August 2022

यूपी में 12 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला।

लखनऊ 24 अगस्त (CY न्यूज) शासन ने मंगलवार देर रात 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए। इनमें अमरोहा में तैनात ए.एस.पी चंद्र प्रकाश शुक्ला को एस.आई.टी लखनऊ, ओमवीर सिंह को बिजनौर से सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, शैलेंद्र कुमार राय को चित्रकूट से क्षेत्रीय अभिसूचना आजमगढ़, राजेश कुमार को फतेहपुर से विशेष जांच लखनऊ में तैनाती दी गई है। इसी तरह राजधारी चौरसिया को गाजीपुर से ई.ओ.डब्ल्यू मुख्यालय, अनिल कुमार सिंह को कासगंज से पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ, आदित्य कुमार शुक्ला को कानपुर आउटर से सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ भेजा गया है। वहीं संजय कुमार को मिर्जापुर से उप सेनानायक विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी लखनऊ, दिनेश कुमार सिंह को प्रयागराज से अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, विनोद कुमार को सोनभद्र से 34वीं वाहिनी पी.ए.सी वाराणसी, प्रेम चंद्र को सहारनपुर से एस.डी.आर.एफ लखनऊ और केशव चंद्र गोस्वामी को श्रावस्ती से सी.बी.सी.आई.डी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...