औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 25 अगस्त (CY न्यूज) आखिरकार यूपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल ही गया है। पार्टी ने भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश की कमान सौंपी है। भूपेंद्र चौधरी उत्तर प्रदेश वर्तमान सरकार भारतीय जनता पार्टी योगी सरकार में पंचायतीराज कैबिनेट मंत्री हैं। और वह विधान परिषद के सदस्य भी हैं। भाजपा ने गुरुवार दोपहर को घोषणा में कहा है कि भूपेंद्र को उत्तर प्रदेश पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। इस संबंध में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र जारी करके यह जानकारी दी है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने भूपेंद्र चौधरी को सदस्य विधान परिषद को यूपी बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। भूपेंद्र चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट समाज से आते हैं। चौधरी को वर्तमान सरकार भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी भी माना जाता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...

-
मेरठ 31 जुलाई (CY न्यूज) विकास एंनक्लेव कालोनी रोहटा रोड पर शिव मंदिर परिसर में आंवला, हारसिंगार, गिलोय, तुलसी, ऐलोवेरा आदि औषधीय पौधे रोपित...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
No comments:
Post a Comment