Tuesday, 16 August 2022

स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मे मनाया 75 वा अमृत महोत्सव।


मेरठ 16 अगस्त (CY न्यूज) रिजानी स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मे 75 वा अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। इस दौरान विभिन्न-विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें की अलग-अलग तरह की झांकियां लगाई गई देशभक्ति गानों पर नृत्य किया गया देशभक्ति गीत गाए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया की यह 75 वा अमृत महोत्सव किसी त्योहार से कम नहीं है। वही कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पूरे रिझाने क्षेत्र में तिरंगा रैली ही निकाली गई। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रीय गान गाकर किया अंत में सभी बच्चों को मिठाई बाटी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, शैलेंद्र भाटी, जितेंद्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना आदि अध्यापक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...