मेरठ 30 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वर्धमान एकेडमी राधा गार्डन के छात्र छात्राओं द्वारा एक स्पोर्ट्स गैलरी तैयार की गई। जिसमें विभिन्न खेलों में विश्व विख्यात खिलाड़ियों का सचित्र वर्णन करते हुए उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। खेल दिवस, हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन को एक यादगार दिन बनाने हेतु इसमें प्रसिद्ध एथलीट पी.टी उषा, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, शूटर दादी चंद्रो, बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधु, चैस चैंपियन विश्वनाथन आनंद, प्रसिद्ध शूटर अभिनव बिंद्रा, कुश्ती में अपनी धाक जमाने वाली गीता फोगाट भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी जैसे अन्य खिलाड़ियों की विस्तृत जानकारी दीवारों एवं बोर्ड पर चित्र उकेर कर अंकित की गई। बच्चों ने खिलाडियों की भूमिका निभाई व अपना परिचय खिलाड़ी के रूप में प्रदान किया। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के निदेशक अतुल जैन ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी छवि रोहेला एवं राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सागर सिरोही को गेस्ट ऑफ ऑनर दिया गया। जिसमें अतुल जैन द्वारा बुके और सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। विद्यार्तियों ने छवि रोहेला से प्रश्न पूछे कि उन्होंने इस खेल को ही क्यों चुना और प्रतिदिन वह कितने घंटे का अभ्यास करती हैं ? जिससे वह आज इस मुकाम पर पहुंच सकी हैं। और उनके जीवन के लक्ष्य क्या है ? उनके मार्गदर्शन से छात्र काफी प्रेरित हुए। इसके पश्चात कक्षा नौ की छात्रा कृतिका ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मेजर ध्यानचंद के बारे में जानकारी दी। फिर बच्चों ने अपनी मधुर आवाज में संगीत शिक्षिका निधि यादव के साथ मिलकर स्वागत गान प्रस्तुत किया। कक्षा आठ के छात्रों ने दंगल-बगल गीत पर सामूहिक नृत्य करके सबका मन मोह लिया। कक्षा 10 के छात्र अक्षत तथा कक्षा 12 के छात्र हार्दिक ने अद्वितीय नृत्य की प्रस्तुति दी। इन सब के साथ-साथ कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के छात्रों के बीच वॉलीबॉल का मैच भी खेला गया। जिसमें रेफरी की भूमिका राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सागर सिरोही ने की टीमों का प्रतिनिधित्व कक्षा 1-12 के छात्र भवनीत और तनिष्क ने पूरे उत्साह के साथ किया। वॉलीबॉल मैच में भवनीत कपासिया, अर्जुन, देव, आदित्य, शुभम, करण, गुरप्रीत और माधव जिन्होंने अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन देकर अपनी टीम" बी" को विजयी बनाया। उपविजेता टीम ए रही जिसमें तनिष्क, रोहन, शिवा, प्रांजल विपिन, मोहित, दीपक, पवन ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई। प्रधानाचार्य ने सभी खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, मंत्री अतुल कुमार जैन, उपाध्यक्ष शरद जैन, कोषाध्यक्ष विनय कुमार जैन, कार्यकारिणी सदस्य संजय जैन (धम्मो), राहुल जैन प्रधानाचार्या राधा गार्डन, डा.रीटा सिरोही ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल शिक्षक प्रिन्स पाल, दीप्ती रंजन के साथ संगीत शिक्षक निधि यादव का योगदान रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री डा.रीटा सिरोही ने खेल प्रतियोगियों एवं खेल गैलरी में प्रतिभागी सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में एक विशेष प्रतिभा होती है, आवश्यकता है। उसे पहचानने तथा तराशने की। विद्यालय निरंतर इस प्रकार का आयोजन करके छात्रों को सुअवसर प्रदान करता रहेगा और इसके साथ ही साथ इस अवसर पर आए सभी प्रबंधन समिति के गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...

No comments:
Post a Comment