Tuesday, 30 August 2022

झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 30 अगस्त (CY न्यूज) पिछले काफी दिनों से बारिश न होने के कारण किसान बेहद परेशान थे। सोमवार की शाम लगभग एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि अब धान की फसल को काफी लाभ होगा। मालूम हो कि पिछले कई दिनों से बारिश न होने से किसान इंजन और ट्यूबवेल चलाकर फसलों की सिंचाई कर रहे थे। जो कि किसानों को काफी महंगा पड़ रहा था। किसान भगवान इंद्र देवता से आस लगाए बैठे थे कि कब बरसात हो और कब उन्हें लाभ मिले। सोमवार की शाम लगभग पांच बजे से छह बजे तक हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...