मेरठ 11 अगस्त (CY न्यूज) भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर देश के महापुरुषों की प्रतिमा पर साफ-सफाई एंव माल्यार्पण कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता मनिंदरपाल सिंह ने कस्बा सिवालखास स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर साफ-सफाई के बाद माल्यार्पण किया। गुरुवार की सुबह तय कार्यक्रम के अनुसार जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कस्बा सिवालखास पहुँचे और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब की बदौलत ही आज देश के हर नागरिक को संविधान के अनुसार जीने और रहने का हक मिला है। भाजपा नेता ने लोगो से बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इससे पहले भाजपा नेता एंव अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनवार क़ुरैशी ने मनिंदरपाल सिंह का कस्बा सिवालखास पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष विनोद जिंदल, मुनेश बफर महाराज, नंदकिशोर, अनयार कुरेशी, आदित्य चौधरी, अमित चौहान, महिपाल बाल्मीकि, जीशान, शकील रजा, नईम, हाजी जावेद, नाजर कुरेशी, अतीक अंसारी, आदिल चौधरी, नेत्रपाल जाटव, सुल्तान, सोनू, हनीफ कुरैशी और बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...

No comments:
Post a Comment