Thursday, 11 August 2022

अब महाराष्ट्र में मिला नोटों का 'पहाड़'।

56 करोड़ कैश, 32 किलो सोना-चांदी बरामद।

मुंबई (एजेंसी) 11 अगस्त (CY न्यूज) आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के जालना में एक स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर के परिसरों में 1 से 8 अगस्त तक छापेमारी की। आयकर विभाग की इस छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की गई है। जिसमें 56 करोड़ रुपये नकद, 32 किलो सोना, हीरे-मोती और संपत्ति के कागजात शामिल हैं। इस कार्रवाई की जानकारी गुरुवार को अधिकारियों ने दी है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के जालना जिले में स्थित कारोबारी के खिलाफ कथित कर चोरी की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद पिछले सप्ताह छापेमारी की गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक 56 करोड़ रुपये नकद और 14 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए हैं। साथ ही अब तक की कार्रवाई के दौरान दस्तावेज और डिजिटल डाटा भी जब्त किया गया है।

390 करोड़ की संपत्ति बरामद:

जानकारी के मुताबिक, जालना में इस्पात निर्माताओं के कारखानों, घरों और कार्यालयों में आयकर विभाग ने छापेमारी की। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की इस कार्रवाई के दौरान करीब 390 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद हुई है। जिनमें 56 करोड़ रुपये की नकदी, 32 किलो सोने के आभूषण, इसके अलावा करोड़ों रुपये के हीरे-मोती और करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...