Saturday, 27 August 2022

गोवा पुलिस का बड़ा दावा।

सोनाली फोगाट को जबरन कुछ पिलाया गया था।

पणजी (एजेंसी) 26 अगस्त (CY न्यूज) हरियाणा भाजपा की नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। गोवा पुलिस ने सोनाली की मौत पर शुक्रवार को बड़ा दावा किया। गोवा पुलिस के आई.जी.पी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने इस सिलसिले में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि सोनाली को जबरन कुछ पिलाया गया था।

आई.जी.पी ने बताया कि हमने सी.सी.टी.वी फुटेज की जांच की है। जांच में पता चला है कि सोनाली की मौत के कथित आरोपी सुधीर सांगवान और उसका साथी सुखविंदर सिंह सोनाली के साथ पार्टी कर रहे हैं। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि आरोपी सोनाली को जबरदस्ती कुछ पिला रहे थे।

दोनों आरोपी गिरफ्तार:

पुलिस ने सुधीर और सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। आई.जी.पी ने बताया कि सुखविंदर और सुधीर को जब सी.सी.टी.वी फुटेज दिखाई गई तो उन्होंने मान लिया कि जानबूझकर सोनाली को केमिकल पिलाया था। इसे पीने के बाद सोनाली अपने होश में नहीं रही। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफ.एस.एल के एक्सपर्ट को बुलाया गया है। आरोपी को एक टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर भेजा जाएगा जिससे इस केस में सबूत मिल सके।

सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार हुआ:

सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हिसार के ऋषि नगर में हुआ। सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार पर भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई भी श्मशान घाट पहुंचे। कुलीप ने कहा कि सोनाली का जाना मेरा व्यक्तिगत नुकसान है।

उधर, सोनाली के परिजनों ने सुधीर और सुखविंदर पर कई आरोप लगाए हैं। सोनाली के परिजनों ने बताया कि करीब 12 घंटे तक सुधीर ने सोनाली का फोन अपने पास रखा। जिस किसी का भी फोन आया, उसे असलियत बताने के बजाय बार-बार गुमराह करता रहा। सुधीर और सुखविंदर बार-बार बहाने मार रहे थे। कभी वो कहते कि उन्हें टैक्सी नहीं मिली, कभी वो कहते कि देर रात होने के कारण उनके पास वाहन नहीं था।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...