Friday, 26 August 2022

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले तैयारी में जुटे अधिकारी।

पुलिस लाइन में नगर निगम की 80 गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी।

मुख्यमंत्री का पश्चिम यूपी दौरा है बहुत ख़ास।

विकास परियोजनाओं को मिलेगी उड़ान।

मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पश्चिम यूपी में मुख्यमंत्री का ये दौरा बहुत ख़ास माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को मिशन-2024 के तौर पर देखा जा रहा है। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पश्चिम यूपी के कई जिलों में जाकर विकास की कई परियोजनाओं को उड़ान देंगे।

नगर निगम की 80 गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी:

मेरठ में नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 76 व एक एंटी स्मॉग वैन सहित 80 गाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से ही नगर निगम की 80 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री मंडलायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

50 करोड़ से बनेगा मेरठ का नगर निगम दफ्तर:

गढ़ रोड स्थित नई सड़क पर वर्षों से हुए अवैध कब्जे को नगर निगम ने खाली कराने के बाद अब नगर निगम दफ्तर बनाने का प्लान बनाया है जिसका प्रस्ताव भी नगर निगम की बोर्ड बैठक में पास हो चुका है। लगभग 50 करोड़ से बनने वाले भवन में सभी अधिकारियों के कार्यालय, सदन, मीटिंग हॉल, 400 वाहनों के लिए पार्किंग के साथ कुछ एरिया में कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स बनाया जाना तय हुआ। इसके अलावा भोला की झाल पर गंगनहर और रजबहों के बीच 15 हजार वर्ग मीटर के उपवन भी बनाने की तैयारी भी चल रही है। इस उपवन में 1857 की क्रांति से जुड़ी तमाम झलक भी देखने को मिलेगी। मेरठ की ये सभी योजनाएं भी मुख्यमंत्री के सामने पेश की जाएंगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस प्रशासन की पैनी नज़र:

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी चाक-चौबंद इंतजाम कर लिए गए हैं। डी.एम दीपक मीणा और एस.एस.पी रोहित सजवाण लगातार कार्यक्रम स्थलों का जायजा ले रहे हैं ताकि किसी भी तरह की कोई खामियां ना मिले।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...