Friday, 26 August 2022

मेरठ के अदिति चंद्रा को सफाई के लिये बेस्ट क्लीनर पुरस्कार।

निगम की ब्रांड एंबेसडर इंडिया टॉप 15 पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शामिल।

मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और लगातार काम करने वाली नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर को इंदौर में आयोजित हुए कार्यक्रम में सफाई के लिए बेस्ट क्लीनर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह मेरठ के लिये गर्व की बात है कि अदिति देश के टॉप 15 में अपना स्थान बनाया है। जिसमें राज्यों के ऐसे लोगों को चुना गया है। जिसने सफाई के प्रति जागरूकता फैलायी। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन ने 15 अंतरराष्ट्रीय शक्तियों सहित देश के 20 राज्यों से समाज के लिये बेहतर कार्य वाले लोगों तथा भारत से विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले लोगों को इंदौर में सम्मानित किया गया। इसमें मेरठ से द गोइंग पीपुल की फाउंडर अदिति भी शामिल रही। अदिति को यह पुरस्कार उनके द्वारा स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के लिये किए जा रहे कार्यो के लिये दिया गया है। पुडुचेरी की राज्यपाल तथा देश की प्रथम महिला आई.पी.एस किरण बेदी द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। अदिति चंद्रा यह पुरस्कार 2020 में भी प्राप्त कर चुकी है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...