Friday, 26 August 2022

रोहटा में पटाखा गोदाम में भीषण आग एक की मौत आधा दर्जन झुलसे।

मेरठ 26 अगस्त (CY न्यूज) रोहटा में शुक्रवार दोपहर एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि आग लगते ही एक के बाद पटाखा गोदाम में कई धमाके हुए। वहीं धमाकों से दहशत में आकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया गया कि आग लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोगों की झुलस गए हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों को मौके से दूर रहने को कहा है। कई दुकानों को भी खाली कराया गया है। पुलिस ने झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर ही मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी आग से मारे गये व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...