Wednesday, 24 August 2022

मुख्तार अंसारी पर मुसीबतों का पहाड़।

करीबी हाजी मुख्तार का करोड़ों का कॉम्प्लेक्स कुर्क।

मऊ 23 अगस्त (CY न्यूज) बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मुख्तार के करीबी का करोड़ों का कॉम्प्लेक्स कुर्क किया गया।  शहर कोतवाली के जहांगीराबाद स्थित फातिमा कॉम्प्लेक्स को मंगलवार को प्रशासन ने कुर्क किया। ए.एस.पी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बकायदा डुगडुगी बजवाकर इसकी सूचना प्रसारित कराई। उसके बाद कुर्की की कार्रवाई की गई। मुख्तार अंसारी के करीबी हाजी मुख्तार की लगभग 13 करोड़ की लागत से बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी ने सोमवार को दिया था। जिसका पालन करते हुए मंगलवार को कॉम्पलेक्स को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं आमजन भी मौजूद रहे। ए.एस.पी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि हाजी मुख्तार पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 ए के तहत संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि हाजी मुख्तार ने यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की थी जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...