Sunday, 28 August 2022

फोकस करने में सिटिंग पावर बढाने में मिलती है मदद: डी.एम हापुड।

मेरठ 28 अगस्त (CY न्यूज) सी.जे.डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर, में दो दिवसीय अन्तर्विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डी.एम. हापुड मेधा रूपम, डी.ए.वी की प्राचार्या डा.अल्पना शर्मा, सेक्रटरी डी.सी.एस.ए. डा.विनीत त्यागी, प्रसीडेंट डी.सी.एस.ए डा. अश्विनी गुप्ता, सतीश शर्मा पूर्व क्रीडा अधिकारी एव डा.संदीप त्यागी, सचिव क्रीडा भारती के करकमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। डी.एम हापुड मेधा रूपम  ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शारीरिक एवं मानसिक को प्रोत्ससाहन के लिए चेस को बहुत जरूरी है और कहा और फोकस करने में सिटिंग पावर बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है। वे खुद एक राष्ट्रीय स्तर की तैराक और शूटर हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रही प्रतियोगिभागियों में एक के साथ चैस खेली। अपने साथ डी.एम के साथ चैस खेलते हुए डी.ए.वी की छात्रा अन्न्या त्यागी काफी प्रसंन्न नजर आयी।  प्रतियोगिता में 41 विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन पाँच वर्गों में अंडर-17, 14, 11, 9, 7 में डिस्ट्रिक्ट चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन मेरठ तथा पी.ई.एफ.आई की तत्वाधान में किया गया। प्रतियोगिता का प्रारंभ करते हुए ए.आर.ओ व डी.ए.वी. की प्राचार्या डा.अल्पना शर्मा ने प्रतियोगिता संबंधी जानकारी प्रदान की बताया कि मानसिक विकास के लिए शतरंज का खेल एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है, शतरंज एक ओर मानसिक दृढ़ता प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर शांत चित्तता तथा अनुशासन भी सीखाता है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...