मेरठ 30 अगस्त (CY न्यूज) मेरठ होटेलिएर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने व्हाट्सएप व फोन के माध्यम से मेरठ में संचालित हो रहे सभी रेस्टोरेंट्स के संचालकों को रेस्टोरेंट में परोसे जा रहे हैं खाने के बिल पर जीएसटी के अतिरिक्त किसी और सर्विस चार्ज को ना लिए जाने के लिए कहा। मगलवार को जीएसटी विभाग की टीम द्वारा मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों में रेस्टोरेंट पर जाकर बिल चेक करने का काम किया। मेरठ के किसी भी रेस्टोरेंट में जीएसटी के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जा रहा है ऐसा आश्वासन जीएसटी के अधिकारियों को मेरठ होटेलिएर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से दिया गया।

No comments:
Post a Comment