Sunday, 28 August 2022

सीएम योगी ने हिंडन के निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण।

समय से काम पूरा करने के दिए निर्देश।

गाजियाबाद 27 अगस्त (CY न्यूज) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गाजियाबाद में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। हिंडन के निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने समय से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने प्रताप विहार में प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वैशाली पीएसी वाहिनी में पहुंचने से पहले पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। वैशाली की 41 वीं वाहिनी पीएसी में निर्माणाधीन बैरक के निरीक्षण के बाद सीएम योगी जल निगम गेस्ट हाउस पहुंचे और यहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद सीएम हिंडन एयर फोर्स स्टेशन के लिए  रवाना हुए।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...