Tuesday, 9 August 2022

कैथवाडी, कलीना, नारंगपुर आदि गांवों में घर-घर जाकर किया तिरंगा वितरण।

मेरठ 08 अगस्त (CY न्यूज) भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान में सिवालखास विधानसभा के कैथवाडी, कलीना, नारंगपुर आदि गांवों में घर-घर जाकर तिरंगा वितरण किया और कैथवाडी में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी राकेश त्यागी के आवास पर तिरंगा फहराया और उनका कुशलक्षेम जाना और कलीना गांव में कुश्ती के खिलाड़ीयों को तिरंगा देकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।साथ में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ चौधरी के ममेरे भाई, जिला सहकारी बैंक चैयरमेन मनिंदर पाल सिंह, आदित्य जानी, राकेश त्यागी आदि साथ रहे। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने खिलाड़ियों से कहां खेल ही जीवन में अनुशासन सिखाता है और आज खेल में मेरठ जिले का वर्चस्व है और युवाओं को खेल के साथ देश को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...