Friday, 16 September 2022

17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया जाएगा सेवा पखवाड़ा आयोजन।

मेरठ 15 सितंबर (CY न्यूज) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का कार्य करेगी। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेंगे। जिस में विभिन्न सेवा के कार्यक्रम आयोजित जायेंगे। सर्वप्रथम सेवा पखवाड़ा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे देश भर में रक्तदान का कार्यक्रम करेगा।इसी के चलते उत्तर प्रदेश को एक लाख रक्तदान का लक्ष्य मिला है जिसके निमित्त मेरठ महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा इस आभियान के संयोजक महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाह के नेतृत्व में इस महा रक्तदान को तीन विधानसभा में मनाने का कार्य करेगा। मेरठ दक्षिण विधानसभा के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, मेरठ शहर विधानसभा प्यारे लाल हॉस्पिटल, मेरठ कैंट विधानसभा के कैंटोंमेंट हॉस्पिटल में यह कार्यक्रम होगा। सभी विधानसभाओं में सुबह 9 बजे से शाम 05 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। जिसमे प्रत्येक विधासभा का लक्ष्य 500 रक्तदान यूनिट रखा गया है इस कार्यक्रम के नियमित युवा मोर्चा मेरठ महानगर व भारतीय जनता पार्टी के  बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी बंधुओं से संपर्क किया जा रहा है। वह मेरठ के सभी सामाजिक संगठन, एन.जी.ओ, कोचिंग संस्थानों, व्यायामशाला से भी संपर्क कर इस सेवा कार्य में रक्तदान करने हेतु आग्रह किया जा रहा है। युवा मोर्चा द्वारा इस अभियान को गति देने हेतु सभी विधानसभा में संयोजक व सह संयोजक बनाकर इस कार्य को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक शनी शर्मा, कमल मित्तल कैंट, शहर विधान सभा रमन खुराना, दक्षिण विधानसभा विनोद जाटव गालव्य त्यागी रहेंगे। कार्यक्रमों की जानकारी सांसद राजेंद्र अग्रवाल व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने मीडिया के समक्ष रखी। इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, भाजपा महानगर मंत्री सुनील चड्डा, युवा मोर्चा से मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा, विनोद जाटव, शानी शर्मा, प्रशांत सूर्यवंशी, अक्षित त्यागी, हिमांशु, रोहित, आनंद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...