मेरठ 15 सितंबर (CY न्यूज) मेरठ इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस का आयोजन एक वेबिनार के माध्यम से किया गया।जिसका विषय 'पर्यावरण संरक्षण भविष्य के लिए ' था। गोष्ठी के कीनोट स्पीकर इ.एल.के गुप्ता (पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ) सिंचाई विभाग (उ.प्र) ने पर्यावरण क्षरण के कारण बताए और बताया कि मानव प्रगति की दौड़ में पर्यावरण को प्रदूषित कर दिया है। इस कारण जलवायु में असंतुलन पैदा हो गया है और इसका असर पूरे विश्व में दिख रखा है। यह दूषित पर्यावरण इंसान के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। उन्होने विद्युत वाहन के बढ़ावे पर जोर दिया है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में एम.ई.ए के अध्यक्ष इ.संजय कुमार जैन ने वक्ताओं का स्वागत किया। इ.पी.एस सिंघल (पूर्व एस.ई सिचाई विभाग उ.प्र) भारत रत्न डा.एम विश्वेश्वरैया के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डा.रितुकेला मनोविज्ञानी (परामर्श और मार्गदर्शन) ने इमोशनल हैल्थ के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्तुतीकरण दिया। गोष्ठी के समापन पर इ.पंकज गुप्ता ने अतिथि वक्ताओं और भाग लेने वाले सभी महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वेबिनार का कुशल संचालन इ.आशीष गोयल द्वारा किया गया। सभा में इ.एल के गुप्ता, डा.गौरव रस्तौगी इ.पंकज गुप्ता, अनुराग गुप्ता व इ.सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment