मेरठ 10 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में विभागिय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता “उज्सव 2022“ का आयोजन एवं एम्पलाई ऑफ दा मंथ का शुभारंभ किया गया। जिसमें एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता में बी.एड, फार्मेसी एवं एस.वी.यू की 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में 8 व समूह नृत्य प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। संगीत प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के भारती एवं कैम्पस डायरेक्टर डा.प्रताप सिंह आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बी.एड विभाग की छात्रा रिया तोमर एवं विधि संगवाल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि हमारे सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य एवं संगीत साधना के प्रतिबिम्ब है जो युवाओं के संर्वागीण विकास के प्रतीक भी। प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने छात्रों को असफलताओं से ना घबराने एवं अवसरों मे स्वय को निखारने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की सलाह दी। इस अवसर कैम्पस डायरेक्टर डा.प्रताप सिंह ने कहा कि आज के समय मे नृत्य एवं सगीत में प्रतिभाग कर युवा बडे मंच पर अपना हुनर दिखा रहे है। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डा.बी.सी दूबे, डा.रवि शंकर, डा.योगेश बरसिलिया एवं कोरियोग्राफर मार्शल उपस्थित रहें। प्रतियोगिता में छात्र प्रियांशी, स्नेहा, समना, निशांत, ज्योति, गुनगुन, अर्मिता, अपूर्वि, शिवम, राजकुमार आदि ने प्रतिभाग किया। विजयी छात्रों को उपस्थित अतिथिगण द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्थान में 1100 से अधिक एडमीशन होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर काउन्सलर पूजा सिंह को एम्पलाई ऑफ दा मंथ के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बी.एड डायरेक्टर डा.बी.सी दूबे, रजिस्ट्रार रवि शंकर, प्राचार्य डा.संजय तिवारी, सुन्दर सिंह, योगेश बरसिलिया, अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, रितु वर्मा, पूजा शर्मा, आंचल, विदीशा, शर्मिला, अरूण शर्मा, गौरव वशिष्ठ, धीरज कटारिया, रवि कुमार, पंकज, रोहित, चेतन, अभिषेक, अभिनव राणा, धर्मेन्द्र तेवतिया एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शर्मिला सोलंकी ने किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment