इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों की आंतरिक प्रतिभाओं के विकास में योगदान मिलता है: डा.अंजुल गिरि, चेयरपर्सन।
मेरठ 10 सितंबर (CY न्यूज) दिल्ली-रूडकी बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल के प्रागण में किडर-गार्टन के बच्चों की जंगल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के जानवरों की वेशभूषा में अपना परिचय दिया और नृत्य भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरि एवं स्कूल की प्रधानाचार्या संजया वालिया ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने यह संदेश दिया कि हमें जानवरों के साथ दुर्व्यवहार नही करना चाहिए क्योकि उन्हे भी जीने का अधिकार है इसलिए हमे उन्हे मारना भी नही चाहिए। कार्यक्रम के अन्त में स्कूल की चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरि एवं स्कूल की प्रधानाचार्या संजया वालिया ने बच्चों का प्रोत्साहन बढाते हुए कहा कि हमे जानवरों नही मारना चाहिए साथ ही उन्होने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड भी लगाने चाहिए। कार्यकम के सफल आयोजन में कोर्डिनेटर चारू डूडेजा, प्रीति बंसल, शैली तिवारी एवं टीना यादव का योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment