मेरठ 07 सितंबर (CY न्यूज) पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र से स्मैक बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 16 लाख रुपये व जेवरात भी बरामद हुए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने स्मैक बेचने वाले तीन आरोपी शादाब, शानू और नौशाद निवासी कबाड़ी बाजार पत्थर वाली गली ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से 50 लाख कीमत का स्मैक और 16 लाख रुपए नगद बरामद हुए हैं। इसके अलावा सोने व चांदी के कई आभूषण भी मिले हैं। ए.एस.पी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि तीनों आरोपी शातिर हैं और स्मैक बेचकर अवैध तरीके से धन अर्जित करते हैं। मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर ही यह सारा सामान बरामद हुआ है। अभी पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश भी कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि स्मैक बेचने वालों का मेरठ में बड़ा गैंग है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment