मेरठ 07 सितंबर (CY न्यूज) के.एम.सी मैडिकल एण्ड एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में के.एम.सी हॉस्पिटल के सौजन्य से बुधवार को फिजियोथेरेपी हेतु निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिसका संचालन डा.रजनी यादव फिजियोथेरेपिस्ट व उनकी टीम द्वारा किया गया। इस शिविर में पंजीकृत मरीजों की हड्डियों में कैल्सियम की जाँच, शारीरिक कार्यक्षमता की जाँच व सभी प्रकार के हड्डी, जोड़ों नसों व माँसपेशियों के दर्द की जाँच अत्याधुनिक मशीनों द्वारा एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। इस कैम्प में 105 मरीजों को पंजीकृत किया गया। सभी मरीजों को दर्द जैसी समस्या से निजात पाने के उपाय व व्यायाम द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उचित परामर्श दिया। डा.रजनी ने बताया कि दर्द एक ऐसी समस्या है जिससे सभी लोग परिचित है तथा अधिकतर लोग दर्द का अहसास महसूस कर चुके है। प्रत्येक व्यक्ति दर्द होने पर परेशान हो जाता है। उसका दैनिक जीवन, सामाजिक जीवन, व्यवसायिक जीवन आदि सभी पर दर्द का असर पड़ता है। इसलिए दर्द होने पर इससे तुरन्त आराम पाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाता है। कभी-कभी तो दर्द इतना भयंकर होता है कि व्यक्ति रोता चिल्लाता है, उसका जीवन बहुत अधिक परेशानी युक्त हो जाता है। इन्हीं सब समस्याओं से निजात पाने व उनके समाधान के लिए डा.रजनी व उनकी टीम द्वारा सभी को उचित व्यायाम व अपने दैनिक जीवन को सुचारु रूप से चलाने के उपाय सुझाये। सभी मरीज अपना परीक्षण कराकर बहुत ही संतुष्ट थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...


No comments:
Post a Comment