Sunday, 18 September 2022

नियंत्रण अभियान का तीसरा चरण, 7 से 21 अक्टूबर तक दस्तक पखवाड़ा का होगा आयोजन।

अभियान के दौरान कुपोषित बच्चे, बुखार, आई.एल.आई और टी.बी रोगी होंगे चिन्हित।

मेरठ 17 सितंबर (CY न्यूज) डेंगू और मलेरिया जैसे संक्रामक रोगों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शासन ने अक्टूबर को संचारी रोग नियंत्रण माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सूबे के सभी जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की ओर से पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी.एम ओ) डा.अखिलेश मोहन ने बताया जिलाधिकारी के जरिए शासन से निर्देश प्राप्त हो गए हैं और निर्देशों के क्रम में तैयारी भी शुरू कर दी गई है।  इस संबंध में जिला सर्विलांस अधिकारी (डी.एस.ओ) डा.प्रवीण गौतम को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मलेरिया विभाग और संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग साफ -सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव करा रहे हैं। सी.एम.ओ ने बताया शासन के निर्देश पर अक्टूबर माह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर नगर विकास, पंचायती राज, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, कृषि विभाग, सिचाई विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, वाणिज्यकर एवं मनोरंजन विभाग, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया-इस वर्ष यह तीसरा अभियान होगा। इससे पूर्व अप्रैल और जुलाई में भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किये जा चुके हैं। 01 से 31अक्टूबर तक संचालित होने वाले अभियान के बीच में सात से 21 अक्टूबर तक दस्तक पखवाड़ा होगा।

दस्तक पखवाड़ा में आशा- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगी:

जिला सर्विलांस अधिकारी डा.प्रवीण गौतम ने बताया-07 से 21 अक्टूबर तक दस्तक पखवाड़ा के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में जानकारी जुटाएंगी। बुखार, आई.एल.आई (इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस), कुपोषित बच्चों और घरों की सूची (जहां मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो) के साथ क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूचना नाम, पता और मोबाइल नंबर समेत ए.एन.म के जरिए ब्लॉक मुख्यालय को देंगी। जहां मच्छरों का सामान्य से अधिक प्रजनन पाया जाएगा, वहां मलेरिया विभाग अन्य विभागों के सहयोग से मच्छर नियंत्रण गतिविधियां संचालित करेगा। गृह भ्रमण के दौरान डायरिया पीड़ितों को जिंक और क्लोरीन की गोलियों के साथ ही ओ.आर.एस के पैकेट भी वितरित किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...