Sunday, 18 September 2022

भारतीय मतदाता संघ ने बनाया सिवालखास विधानसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ी धूमधाम से 72 वां जन्मदिन।

 

मेरठ 17 सितंबर (CY न्यूज) शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश मे प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में जो सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वर्ष जन्मदिन पर 72 दिव्यांग के साथ 72 किलो का केक काटकर एवं 72 दिव्यांगों को राशन वितरण कर जन्मदिन मनाया। और मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एम.एल.सी धर्मेंद्र भारद्वाज रहे। उसके बाद भारतीय मतदाता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जानी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांचली खुर्द पर रक्तदान किया एव नगर पंचायत करनावल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुर्लभ छायाचित्र की प्रदर्शनी में शामिल हुये।भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने विचार रुखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला व केंद्र सरकार द्वारा चल रही अन्य योजनाओं को क्षेत्र के लोगों के साथ साझा किया। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की योजना‌ को विस्तार से बताया और कहा कि भारत देश में गरीब व्यक्तियों की इलाज न होने से मौत हो जाती थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों का ध्यान रखते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाएं जिसमें पांच लाख तक का इलाज मुफ्त योजनाएं गरीबों तक पहुंचाई। इस शुभ अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, राकेश सिंह रावत, विनय शर्मा, मुकेश दीक्षित व सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...