Thursday, 22 September 2022

फरीदाबाद के मैरिंगो क्यू.आर.जी हॉस्पिटल ने मेरठ में स्पेशल हृदय रोग एवं सी.टी.वि.एस, सर्जरी ओ.पी.डी. का किया शुभारंभ।

बच्चों एवं बड़ो के हृदय रोगों का फरीदाबाद एन.सी.आर के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ करेंगे उचित इलाज।

मेरठ 21 सितंबर (CY न्यूज) दिल की बीमारियां कभी उम्रदराज़ लोगों को हुआ करती थीं लेकिन अब इन बीमारीओं ने युवाओं और बच्चों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनज़र फ़रीदाबाद और आसपास के इलाक़ों में दशकों से दिल के मरीज़ों का इलाज कर रहे मैरिंगो क्यू.आर.जी हॉस्पिटल ने एक योजना शुरू की है। मैरिंगो क्यू.आर.जी हॉस्पिटल अब अप्सनोव मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से अपनी विशेष कार्डियो थोरैसिक और वस्कुलर सर्जरी की ओ.पी.डी की शुरुआत कर रहा है। हार्ट सर्जरी (सी.टी.वी.एस) ओ.पी.डी सेवाओं की शुरुआत वर्ल्ड हार्ट डे से पहले की जा रही है। इसमें मेरठ और आस-पास के इलाक़ों के लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए डॉक्टर्स से मुफ़्त में सलाह ले सकेंगे। अप्सनोव मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल मेरठ में बुधवार से इस ओ.पी.डी की शुरुआत हो रही है, जो हर बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेगी। इसमें मैरिंगो क्यू.आर.जी हॉस्पिटल के एक्सपर्ट्स सलाह के लिए मौजूद रहेंगे। मैरिंगो क्यू.आर.जी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दिल के मरीज़ों की बढ़ती तादाद, ख़ासकर युवा और बच्चों का ज़िक्र करते हुए बताया कि नई सुविधाओं और वक़्त पर ध्यान देने से कैसे मौत के आंकड़ों को कम किया जा सकता है। लॉन्च इवेंट को एडल्ट कार्डिएक सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, हेड और जाने-माने डा.आदित्य कुमार सिंह ने संबोधित किया। साथ ही मैरिंगो क्यू.आर.जी हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट और पीडियाट्रिक, कार्डियोथोरेसिक एंड वस्कुलर सर्जरी (सी.टी.वी.एस) के इंचार्ज डा.तरुण रैना रमन ने संबोधित किया। इन सेवाओं की लॉन्चिंग के बाद दिल से जुड़े मरीज़ों को इलाज के लिए दूसरों शहरों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। चाहे वो किसी भी सामाजिक-आर्थिक बैकग्राउंड से संबंध रखते हों। इस क्षेत्र में सेवा देना वाले डॉक्टर्स को मिनिमली इनवेसिव कार्डिएक सर्जरी में महारत हासिल है, जिसमें बाईपास हार्ट सर्जरी के लिए 3-4 इंच का छोटा चीरा लगाया जाता है। जो पुरानी ओपन हार्ट सर्जरी से नया और बेहतर है। इसमें मरीज की बेहतर और तेज रिकवरी होती है। इस ओ.पी.डी में हार्ट होल (ब्लू बेबी/ पिंक बेबी) वाल्व रिप्लेसमेंट और अन्य दिल के मरीज़ों से पीड़ित बच्चों के लिए स्पेशल कंजेनिटल हार्ट डिज़ीज़ ओ.पी.डी और बच्चों में हृदय रोगों के उपचार को भी कवर किया जाएगा। पैदाइशी दिल की बीमारियां वो बीमारियां हैं, जो गर्भावस्था के दौरान दिल का सही विकास न होने के कारण होती हैं। लेकिन इसमें ये जानना महत्वपूर्ण है कि ये किसी ख़ास वजह के चलते नहीं होता। ये किसी भी गर्भावस्था के दौरान किसी भी वजह से हो सकता है। इसके अलावा सायनोसिस दिल की बीमारी की एक अन्य वजह हो सकती है, जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। डा.तरुण रैना रमन ने कहा कि कई बार माता-पिता बच्चे के बढ़े हुए दिल के लिए परेशान हो जाते हैं। बढ़ा हुआ दिल कोई बीमारी नहीं है, बल्कि बीमारी का एक संकेत है। बढ़े हुए दिल की वजह सामान्य भी हो सकती है। वहीं ये ज़िंदगी के लिए ख़तरे की निशानी भी हो सकती है। बच्चों में बढ़े हुए दिल की वजह दिल में छेद हो सकते हैं, जैसे ए.एस.डी, वॉल्वुलर हार्ट डिज़ीज़, एक बीमारी जो जन्मजात या अधिग्रहित हो सकती है। कम रेड ब्लड सैल्स, थायराइड, पलमोनरी हाईपरटेंशन और एमीलॉयडॉसिस जैसी दुर्लभ बीमारियां भी बढ़े हुए दिल की वजह बन सकती हैं। डा.तरुण रैना रमन ने आगे कहा दिल के बढ़ने की वजह की पहचान के लिए पीडिएट्रिक हार्ट स्पेशलिस्ट को दिखाना जरूरी है। इस तरह हम इस ओ.पी.डी के जरिए लोगों और माता-पिता को पैदाइशी दिल की बीमारी और उनके इलाज के बारे में जागरूक करना चाहते हैं। दिल की बीमारियां सिर्फ़ पैदाइशी नहीं हैं बल्कि बिगड़ता लाइफ़स्टाइल भी इसकी वजह बन रहा है। युवाओं में बढ़ते हृदय रोग इसका एक उदाहरण हैं। डब्ल्यू.एच.ओ की हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, भारत में दिल से जुड़ी बीमारियां समय से पहले मौत की वजह बन रही हैं। वहीं, खराब जीवनशैली की आदतें जैसे स्मोकिंग, शराब, खराब खान-पान और एक्टिव न रहना सहित कई कारण हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर का वजह बन रही हैं। डा.आदित्य कुमार सिंह ने कहा कि इन ओ.पी.डी सेवाओं के ज़रिए हमारा लक्ष्य मेरठ में ऐसे सभी मरीज़ों को बेहतर इलाज देना है जो इस तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। कार्डियक सर्जरी के क्षेत्र में तकनीकी विकास से उपचार के तौर-तरीकों में काफी बदलाव आया है, जिसमें मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी, तेजी से ठीक होने, कम से कम खून बहने, अस्पताल में कम समय रहना और इससे भी ख़ास बात यह है कि जीवन की बेहतर गुणवत्ता में सुधार हुआ है। अप्सनोव अस्पताल के डायरेक्टर, डा।नितिन मलिक, ने कहा कि हम देश के सबसे बेहतरीन हार्ट सेंटरों में से एक के साथ सहयोग करके बेहद खुश हैं, हम आम आदमी को दिल से जुड़ी सही जानकारी से लैस करने की कोशिश करते हैं और हमारी ओ.पी.डी कंसलटेशन देने और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रोत्साहित करेगी। भारत में दिल से जुड़ी बीमारियों की तादाद में खतरनाक तेज़ी देखी जा रही है और इस बीमारी का वैश्विक स्तर पर बढ़ता बोझ चिंताजनक है। बड़े शहरों से दूर मरीजों को इन सेवाओं का लाभ उठाने में मुश्किल होती है और दूर जाकर इलाज करवाने में खर्च ज़्यादा होता है। ये ओ.पी.डी मेरठ के लोगों को उनके घर के दरवाज़े पर दी जा रही है। दिल की बीमारियों की बढ़ती तादाद के लिए इस ओ.पी.डी की लॉन्चिंग एक ख़ास कदम है। मैरिंगो क्यू.आर.जी हॉस्पिटल की ये कोशिश है कि ऐसे मरीज़ों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से और तेज़ी से पहुंच सकें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...