मेरठ 03 सितंबर (CY न्यूज) शनिवार को एस.एस.पी कार्यालय के बाहर उस समय हंगामा खडा हो गया जब कार को हटाने को लेकर एक पुलिस कर्मी व अधिवक्ता भिड गये। मामला इतना बढा पुलिस कर्मी ने अधिवक्ता पर पिस्टल तान दी। जानकारी होने पर कचहरी के अधिवक्ताओं ने एस.एस.पी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कर मामले को शांत किया।दरअसल कमिश्नरी पार्क में त्यागी समाज की शनिवार को महापंचायत थी। जिसके कारण अम्बेडकर रोड की तरफ से कमिश्नरी चौराहे को पुलिस ने बंद कर दिया था। इसी दौरान एस.एस.पी ऑफिस की तरफ मेरठ जिला बार के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी अपनी कार से कचहरी पहुंच गए। इसी दौरान उन्होंने अपनी कार को एस.एस.पी ऑफिस के पास खडा कर दिया। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सतेन्द्र ने अधिवक्ता से वहां से कार हटाने के लिये कहा तो दोनो के बीच कहासुनी हो गयी। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस कर्मी ने अधिवक्ता पर पिस्टल तान दी। अधिवक्ता के साथ मारपीट की सूचना पर काफी संख्या में अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे गये। घटना की जानकारी एस.एस.पी रोहित सिंह सजवाण को दी गयी। वही मौके पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment