Sunday, 4 September 2022

क्रेन का हुक टूटने पर रैपिड रेल पुल का ढांचा गिरा, महिला समेत तीन बच्चे घायल।

मेरठ 03 सितंबर (CY न्यूज) रैपिड रेल के काम के दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भूड़बराल में शनिवार की दोपहर बड़ा हादसा होने से टल गया। क्रेेन का हुक टूटने से रैपिड रेल का सेगमेंट पुल का ढांचा 14 फीट ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। क्रेन मकान की छत पर गिरी, जिस कारण एक महिला समेत तीन बच्चे घायल हो गए। सेगमेंट गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई। सेगमेंट के गिरने से तेज आवाज के साथ कंपन होने लगी। मेरठ मार्ग पर रैपिड रेल का निर्माण कार्य चल रहा है। मोदीनगर से भूड़बराल तक पिलर बनाने का काम पूरा हो चुका है। पिलर पर अब सेगमेंट रखने का काम किया जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे क्रेन से सेगमेंट को पिलर पर रखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि सेगमेंट जब 14 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो अचानक क्रेन का हुक टूट गया। क्रेन मकान की छत पर गिरी जिस कारण मकान में रह रही महिला सगमा समेत तीन बच्चे घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत यह रही कि जिस समय हादसा हुआ था उस समय दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वाहनों का आवागमन धीमी रफ़तार से चल रहा था। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि सेगमेंट का वजन 50 से 55 टन का है। सेगमेंट बैरिकेडिंग के अंदर ही गिरा। एलएंडटी के प्रतिनिधि ने चोटिल का इलाज कराने, टिन शेड टूटने से हुए नुकसान की भरपाई करेंगे।

आवाज सुनकर लोग घरों से निकले:

एन.सी.आ.टी.सी ने विभिन्न जगह मार्शल लगा रखे हैं। मार्शल मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक देते हैं। शनिवार को ऐसा नहीं किया गया। जिस समय सेगमेंट रखा जा रहा था उस समय वाहनों का आवागमन जारी था। सेगमेंट गिरते ही धूल उड़ गई। आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...