Saturday, 10 September 2022

एक और कारोबारी के घर से मिले करोड़ों रुपये, पश्चिम बंगाल में ई.डी की छापेमारी।

कोलकाता (एजेंसी) 10 सितंबर (CY न्यूज) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक कारोबारी के घर प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी) की छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की बरामदगी हुई है। इसे गिनने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एस.बी.आई) के अधिकारियों को काउंटिंग मशीन लेकर बुलाया गया है। गार्डनरिच के शाही अस्तबल गली में ट्रांसपोर्ट कारोबारी निसार खान के घर तलाशी अभियान के दौरान अधिकारियों ने बड़े स्तर पर 500 और दो हजार रुपये के नोट बरामद किए गए हैं। नोट को जब्त कर लिया गया है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह 8:00 बजे के करीब ई.डी की टीम कोलकाता में चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करने पहुंचे। पहली टीम पार्क स्ट्रीट के पास मैकल्वायड स्ट्रीट और दूसरी टीम न्यू टाउन पहुंची है। तीसरी टीम गार्डनरीच के शाही अस्तबल में पहुंची और चौथी टीम खिदिरपुर गई। इसमें से निसार खान के घर से करोड़ों रुपये बरामद हो चुके हैं। निसार खान फिलहाल घर ही पर हैं। ई.डी के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। कहां से पैसे आए और किस लिए रखे गए थे, इस बारे में पूछताछ जारी है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...