फरीदाबाद 14 सितंबर (CY न्यूज) हिंदू वेलफेयर फाउंडेशन पानीपत ने बनाया सृष्टि गुलाटी को ब्रांड एंबेसडर। अपने शहर के साथ-साथ सभी जगह नन्ही सृष्टि को प्यार मिल रहा है। प्रतिभा की पहचान उसके कार्य से होती है। यही साबित किया नन्ही सृष्टि। नन्ही परी को ओर आगे बढ़ने का मौका मिला। सृष्टि का सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा प्रमाण पत्र प्राप्त करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। बच्चो ओर लोगो मे देशभक्ति की भावना को जागृत करने हेतु नन्ही सृष्टि द्वारा राष्टीय ध्वज वितरित किए जा रहे हैं। अभी तक नन्ही परी के द्वारा 7000 राष्ट्रीय ध्वज वितरीत किए जा चुके है। पानीपत की हिन्दू वेलफेयर फाउंडेशन एनजीओ ने सृष्टि गुलाटी को अपना लाइफ टाइम ब्रांड एंबेसडर बनाया है। नन्ही सृष्टि गुलाटी को पूरे विश्व के लिए ग्लोबल युथ ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। यह सृष्टि की बढ़ते कदमो का एक ओर नया कीर्तिमान है। सृष्टि गुलाटी को नियुक्ति पत्र और आई.डी कार्ड (ईमेल) ओर (व्हाट्सएप ) के माध्यम से प्राप्त हुआ है। यह बहुत हर्ष का विषय हैं फरीदाबाद की सृष्टि को पानीपत की एन.जी.ओ का इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह पहला मौका है जब सृष्टि को वर्ल्ड लेवल पर मौका मिला है। वरिष्ठ ट्रस्टी डा.वीना अरोड़ा द्वारा सृष्टि को बधाई देते हुए कहा कि सृष्टि बेटी के द्वारा संस्था के कार्यों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इस नन्ही सी बेटी ने बहुत से मुकाम हासिल किए हैं। यह बड़े हर्ष ओर गर्व की बात है। हिन्दू वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि बिटिया के माता-पिता को बहुत शुभकामनाएं। सृष्टि बेटी के साथ साथ माता पिता की मेहनत भी है जो आज हमने सृष्टि को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। सृष्टि द्वारा समाज के लिए बहुत से नेक कार्य किए गए हैं। विशेषकर बच्चो को लेकर सृष्टि अपने माता पिता के साथ मिलकर अच्छे कार्य कर रही हैं और जागरूक भी कर रही हैं। सृष्टि फरीदाबाद के डी.सी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा पहली ए की छात्रा है। सृष्टि अपनी पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेती है। सृष्टि समाज के लिए एक मिसाल है जो इस छोटी सी उम्र में ही प्रसिद्ध हो रही हैं। बच्ची के नेक कार्यो ओर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने के कारण ही सृष्टि को कई बड़ी हस्तियों ने भी सम्मानित किया है। विशेष रूप से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ओर फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ने सृष्टि सम्मानित किया। सृष्टि के अच्छे कार्यों ओर उसकी उपलब्धि के कारण ही सोनीपत की एन.जी.ओ हर घर तिरंगा फाउंडेशन ओर झांसी की (नारी) संस्था ने भी सृष्टि को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। हिन्दू वेलफेयर फाउंडेशन एन.जी.ओ का मुख्य कार्य सभी को अपने हिन्दू धर्म के प्रति जागरूक करना, माताओं ओर बहनों की सहायता करना, शिक्षा के द्वारा सभी वर्गों में जागरूकता लाना। समाज मे व्याप्त जात-पात के बंधन को मिटाना। संस्था के विचारों और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...


No comments:
Post a Comment