Friday, 2 September 2022

नन्ही सृष्टि द्वारा गणपति उत्सव में वितरित किए गए राष्ट्रीय ध्वज।

फरीदाबाद 01 सितंबर (CY न्यूज) महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से आयोजित किए गए गणपति उत्सव में नन्ही सृष्टि गुलाटी द्वारा 50 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। आई.टी.आई.रोड स्तिथ गांधी मैदान एन.आई.टी. फरीदाबाद हरियाणा में महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी गणपति उत्सव पूरे उत्साह हर्ष, उमंग ओर जोश के साथ मनाया जा रहा है। 5 दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। संध्या आरती के बाद फरीदाबाद की रिकॉर्ड गर्ल सृष्टि गुलाटी द्वारा गणपति पंडाल पर अपने माता पिता के साथ मिलकर 50 राष्ट्रीय ध्वज वितरीत किए गए। सृष्टि गुलाटी डी.सी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदाबाद हरियाणा में पहली कक्षा की छात्रा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र मित्र मंडल की पूरी टीम, राजेन्द्र पांचाल, अक्षय, चिंतामणि, रविकांत गोस्वामी, रविन्द्र पांचाल, संतराम, अनिल कुमार, विनय, तेजस, ओजस, किरन, करन शर्मा, श्रीएश, प्रवीन राठौर, प्रिया गुलाटी, प्रवीन गुलाटी आदि के साथ सभी भक्तगण भी उपस्थित रहे। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे इस गणपति उत्सव में गणपति जी का पंडाल भी तिरंगे के रंग में सजाया गया है। यह पहला मौका है जब इस गणपती उत्सव में किसी भी बच्चे अथ्वा छोटी सी बेटी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज वितरण का कार्य किया गया। उपस्थित जन समूह ने इस नेक, अनोखे ओर देशभक्ति के कार्य की प्रशंसा की। इसके फलस्वरूप महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से नन्ही सृष्टि को सम्मानित किया गया। सम्मान सवरूप सृष्टि गुलाटी को राजेन्द्र पांचाल के द्वारा एक पटका ओर तुलसी का पौधा  देकर सम्मानित किया गया। सृष्टि गुलाटी का तिरंगा वितरण अभियान अभी भी लगातार जारी है। इससे पहले सृष्टि द्वारा 11 से 15 अगस्त 2022 तक 6000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। सभी को सृष्टि गुलाटी के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताया गया साथ ही समाज सेवा के कार्य के बारे भी बताया गया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...