Thursday, 1 September 2022

भाजपा कार्यालय में आत्मदाह करने वाले की मौत।

पुलिस से परेशान होकर लगाई थी आग।

लखनऊ 31 अगस्त (CY न्यूज) भाजपा कार्यालय में आत्मदाह करने वाले बलराम तिवारी की बुधवार को मौत हो गई। बलराम ने मकान मालिक की प्रताड़ना और ठाकुर में पुलिस की अभद्रता से परेशान होकर आत्मदाह किया था। बलराम की पत्नी सोनी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। डी.सी.पी पश्चिम ने मामले की जांच ए.सी.पी चौक को सौंपी थी हालांकि, अभी तक ए.सी.पी की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। बलराम के चार बच्चे हैं। पुलिस ने सोनी की तहरीर पर मकान मालिक मनीष पाल समेत अन्य के खिलाफ आत्मदाह के लिए उकसाने की एफ.आइ आर दर्ज की थी। हालांकि किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। बलराम पत्नी और बच्चों के साथ कई बार ठाकुरगंज थाने गए थे। इस दौरान पुलिस ने मकान मालिक और बलराम के बीच समझौता करा दिया था। घटना से एक दिन पहले भी बलराम परिवार समेत ठाकुरगंज थाने में देर रात तक मौजूद थे। सोनी का आरोप है कि थाने में पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिसके कारण बलराम आहत थे और उन्होंने भाजपा कार्यालय में जाकर आत्मदाह कर लिया। बलराम को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बलराम और उनका परिवार किसी से मिल ना सके। इसके लिए वहां कड़ी सुरक्षा लगाई गई थी। अब तक आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...