डी.वी.आर में पांच माह का डाटा नहीं।
हिसार (एजेंसी) 31 अगस्त (CY न्यूज) सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम को हिरासत में ले लिया है। अब उससे गहन पूछताछ होगी। एक लैपटॉप और फोन मिला है। परिवार ने इस पर डी.वी.आर, लैपटॉप और सी.सी.टी.वी गायब करने का आरोप लगाया था। वही मंगलवार को पुलिस ने डी.वी.आर भी बरामद कर ली थी। जांच में सामने आया कि डी.वी.आर में मार्च माह के बाद की कोई रिकॉर्डिंग नहीं है। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में न्याय दिलाने के लिए अब खाप भी आगे आएंगी। पूनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र छातर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सी.बी.आई जांच नहीं कराई तो खापों की बैठक बुलाई जाएगी। सोनाली फोगाट के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि जल्द ही तेरहवीं के बाद आदमपुर हलके के लोगों की बैठक बुलाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फार्म हाउस में मंगलवार को जांच में एक डी.वी.आर मिली थी। जिसकी जांच पर पता लगा कि इसमें पिछले पांच महीने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस डी.वी.आर में मार्च तक की ही फुटेज हैं।
शिवम के मोबाइल कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस:
पुलिस शिवम के मोबाइल कॉल की डिटेल भी खंगालेगी। जिसमें पता लगाया जाएगा कि सोनाली की मौत के बाद सुधीर सांगवान ने उसे कितने बजे फोन किया। उस दिन शिवम के मोबाइल पर किस-किस के फोन आए। शिवम किन-किन लोगों के संपर्क में था। लैपटॉप, डी.वी.आर, दस्तावेज लेकर क्यों गया।

No comments:
Post a Comment