मेरठ 14 सितंबर (CY न्यूज) राधा गोविंद व्हील्स इंडिया मेरठ ने बुधवार को भारत की सबसे बडी कार बनाने वाली कंपनी मारुती सुजुकी कंपनी की आधुनिक तकनीक की नई कार ग्रैंड विटारा की लॉन्चिंग जाग्रति विहार गढ रोड मेरठ स्थित नेक्सा शोरूम पर शानदार ढंग से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल एवं कमल दत्त शर्मा (वरिष्ठ समाज सेवी भाजपा) द्वारा किया गया। इस अवसर पर कम्पनी के प्रबन्धक निदेशक जगमोहन गोयल ने बताया की इस कार में भारत की प्रथम इलेक्ट्रिक हाईब्रिड एस.यू.वी. जिसमें 6 एयरबैग का प्रयोग किया गया है। मारुती सुजुकी ने पहली बार पेनरामिक सनरूफ, एसी वेन्टिलेटिड सीटस, हेड अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, यह गाडी 1 लीटर पेट्रॉल में 28 किमी का मायलेज देती है, तथा पैडल सिफटर का प्रयोग भी नई कार में पहली बार कंपनी द्वारा प्रयोग में लाया गया है, ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। करीब 300 ग्राहकों द्वारा इसकी अग्रिम बुकिंग करा दी गयी है और इस माह के अन्त तक गाडी की डीलीवरी ग्राहकों को देनी शुरू हो जायेगी। शोरूम के स्टाफ द्वारा सभी ग्राहकों का स्वागत किया और कार की खूबियों के बारे में ग्राहकों को अवगत कराया। इस अवसर पर संचित गोयल (सी.ई.ओ), स्पर्श गोयल (सी.ओ.ओ), उदित गोयल, विपिन जी.एम, रजनीश शर्मा (टी.डी.एम), विपिन, मोहित, शारिक, प्रदीप, आदित्य अग्रवाल, अश्विनी गुप्ता, आलोक सिसौदिया, लोकेन्द्र आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment