जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर के बीच कड़ी की तलाश।
नई दिल्ली (एजेंसी) 14 सितंबर (CY न्यूज) बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुरी तरह फंसी हुई हैं। इसी सिलसिले में जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के लिए जैकलीन को मंदिर मार्ग स्थित दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी ई.ओ.डब्लू दफ्तर में बुलाया गया था। जैकलीन से पूछताछ के लिए लंबी लिस्ट तैयार की गई है। इससे पहले जैकलीन को इसी सोमवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह अपनी कमिटमेंट्स का हवाला देते हुए जांच में पेश नहीं हो सकी थी। जैकलीन को 14 सितंबर को पूछताछ के लिए फिर समन जारी किया गया था। जैकलीन को पहली बार 29 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने के चलते वह पूछताछ में शामिल नहीं हो सकी थीं। दिल्ली पुलिस इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश कर रही है कि आखिर जैकलीन और सुकेश संबंध क्या है। हालांकि, ई.डी की पूछताछ में जैकलीन सफाई दे चुकी है कि उनके और सुकेश के बीच कोई संबंध नहीं है।

No comments:
Post a Comment