नगर की कायस्थवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने बताया कि पांच सितंबर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान रवि लोधी, गिरीश लोधी व अरुण सैनी निवासीगण मोहल्ला कायस्थवाड़ा व पवन लोधी निवासी मोहल्ला सराय झांझन जबरदस्ती उसके घर में घुस आए। आरोपित रवि लोधी अपने को युवा मोर्चा भाजपा का नगराध्यक्ष बताता है। पीड़िता को अकेला पाकर आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपितों ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। शोर मचाने पर पीड़िता का बेटा मौके पर पहुंचा तो आरोपितों ने उसके व बेटे के साथ मारपीट की। पुलिस को सूचना देने का प्रयास कर रहे उसके बेटे के मोबाइल को भी आरोपितों ने जमीन पर पटककर तोड़ दिया। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि रवि लोधी भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष हैं, लेकिन मुकदमे या किसी झगड़े की मुझे जानकारी नहीं है। एस.पी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment