आठ जिलों से आये विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन।
इसके बाद शुरू हुआ खेलों का रोमांच जिसमें बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, खोखो, शतरंज, टेबिल टेनिस एवं एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। जोनल स्पोटर्स का पहला दिन बेहद प्रतिस्पर्धा वाला रहा और प्रतिस्पर्धाओं में आई.आई.एम.टी इंजीनियरिंग कॉलेज मेरठ, विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, एस.डी.सी.ई.टी मुजफ्फरनगर, आर.ई.सी बिजनौर, डी.वी.ई मेरठ, ब्रहमानंद गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन, एम.आई.ई.टी मेरठ, एम.आई.टी मेरठ, बी.आई.टी मेरठ, दीवान ग्रुप मेरठ, आई.एच.एम मेरठ, जे.पी.आई.ई.टी मेरठ, एन.के.बी.आर मेरठ के खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिये कड़ी मेहनत की।
ए.के.टी.यू जोनल स्पोर्ट्स के आयोजन में कुलसचिव अमित कुमार सिंह, संयोजक हेमन्त तिवारी, अर्चना शर्मा, निदेशक प्रशासन डा.संदीप कुमार, बोधिसत्व शील, डा.सुगंधा श्रोतिया का विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment