Saturday, 3 September 2022

सीता भारती विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

मेरठ 02 सितंबर (CY न्यूज) सीता भारती विद्यालय में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रेखा शर्मा (जिला मुख्य आयुक्त, स्काउट/गाइड) व विशिष्ट अतिथि डा.उदयवीर सिंह (जिला सचिव, नगर वैद्य कल्याण सभा, मेरठ) रहे। इस अवसर पर संजय शर्मा (जिला मंत्री, प्रधानाचार्य परिषद) का आशीर्वाद विभिन्न विद्यालयों से आये प्रतिभागियों को मिला। इस अवसर पर डा.गौरव पाठक भी उपस्थित रहे। विभिन्न विद्यालयों से आये स्टाफ मैम्बर्स का विशेष आभार। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-आर.जी इंटर कॉलेज मेरठ,  द्वितीय स्थान-राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, कपसाढ़ व तृतीय स्थान सीता भारती विद्यालय को प्राप्त हुआ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...