Saturday, 3 September 2022

बैंक में रुपए जमा करने जा रहे किसान से बाइक सवार बदमाशों ने साढ़े तीन लाख लूटे।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 02 सितंबर (CY न्यूज) जनपद औरैया थाना सहायल क्षेत्र के अंतर्गत लहरापुर कस्बे में बैंक में रुपए जमा करने जा रहे किसान से बाइक सवार लुटेरों ने साढ़े तीन लाख रुपये की लूट कर ली। किसान के.सी.सी का रुपए जमा करने जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। लेकिन पुलिस घटना को सन्दिग्ध बता रही है। नवीमोहन गांव निवासी धीरेंद्र पुत्र अनुरुद्ध ने बताया है कि वह लहरापुर बैंक में केसीसी का साढ़े तीन लाख रुपए जमा करने जा रहा था कि लहरापुर में पेट्रोल पंप के पास सफेद बुलट बाइक सावर बदमाशों ने रोकने की कोशिश की फिर फिल्मी स्टाइल में झोला छीनकर फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया। लेकिन बारिश होने के कारण कोई पीछा भी नहीं कर सका। और लुटेरे तब तक फरार ही गये। घटना के बाद कस्बे में दहशत का माहौल हो गया। पीड़ित ने थाने में सूचना दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया है कि वह दो लोगों से रुपये उधार लेकर आया था। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया है कि जहां से रुपए लाने की बात कह रहा उन लोगों से रुपये कितने उधार दिए वह संख्या अलग-अलग आ रही है। इससे घटना सन्दिग्ध लग रही है। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...