मेरठ 24 सितंबर (CY न्यूज) मेरठ के खरखौदा से शनिवार को पी.एफ.आई पॉपुलर फ्रं ट ऑफ इंडिया के चार एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गुरुवार को एन.आई.ए की छापेमारी में शामली जिले और बाकी अन्य जिलों से पी.एफ.आई एजेंट गिरफ्तार किए गए थे। इन सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। खरखौदा इंस्पेक्टर श्योपाल सिंह ने इसकी जानकारी दी। इस कार्रवाई को पुलिस और एटीएस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है। गुरुवार को शामली में ए.टी.एस की टीम ने शामली से पी.एफ.आई के एक कार्यकर्ता को पकड़ा था। बीते दिनों से पूरे देश में पी.एफ.आई एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment