मेरठ 08 सितंबर (CY न्यूज) देर रात लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर में चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। जिस घर में चोरों ने घटना को अंजाम दिया उस घर की बेटी की अगले महीने शादी होनी है। परिवार के लोग रिश्तेदारों से सलाह मशवरा करने उनके घर गए थे।घटना के बाद पीड़ित सदमे में है। श्याम नगर गली नंबर सात निवासी हुसैन का भगत सिंह मार्केट में कपड़े का कारोबार है। हुसैन की छोटी बहन हिना की अगले महीने शादी होनी है। जिसके चलते परिवार के लोग पिछले काफी समय से खरीदारी में जुटे थे। रात हुसैन अपनी मां यासमीन सहित पूरे परिवार के साथ शादी के बारे में सलाह मशवरा करने के लिए शाहघासा स्थित अपनी नानी के घर गए थे। रात को अधिक देर हो जाने के चलते हुसैन का परिवार रिश्तेदारों के घर पर ही रुक गया। सुबह घर वापस लौटे तो मेन गेट के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। भीतर जाकर देखा तो बदमाशों ने पूरे मकान को जमकर खंगाला था। हुसैन के मुताबिक बदमाश शादी के लिए बनवाई गई सोने और चांदी की ज्वेलरी सहित लगभग 10 लाख की नकदी पर भी हाथ साफ कर गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सी.सी.टी.वी कैमरों की भी जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। घटना के बाद दुल्हन सहित पूरा परिवार सदमे में है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment